ePaper

प्रधानमंत्री ने सैनिकों के साथ मनायी दीपावली

Updated at : 11 Nov 2015 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने सैनिकों के साथ मनायी दीपावली

अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लगातार दूसरे वर्ष सैनिकों के साथ दीपावली मनायी और कहा कि दुनिया उनके पराक्रम और चरित्र के कारण भारत को सम्मान की नजर से देखती है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ओआओपी के मुद्दे पर कई पूर्व सैनिक प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री आज […]

विज्ञापन

अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लगातार दूसरे वर्ष सैनिकों के साथ दीपावली मनायी और कहा कि दुनिया उनके पराक्रम और चरित्र के कारण भारत को सम्मान की नजर से देखती है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ओआओपी के मुद्दे पर कई पूर्व सैनिक प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री आज अमृतसर में खासा स्थित डोगराई युद्ध स्मारक गये और पुष्पांजलि अर्पित की. यह स्थान सबसे कठिन युद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है जहां भारतीय सैनिकों ने 22 सितंबर 1965 को जीत प्राप्त की थी.

सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आपके साथ दीपावली मनाने आया हूं. यह अवसर पाने से मैं काफी खुश हूं.’ सैनिकों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपके पराक्रम, समर्पण और सपनों के कारण पूरी दुनिया भारत को सम्मान की नजर से देखती है. यह केवल वर्दी के कारण नहीं बल्कि सशस्त्र बलों के चरित्र के कारण है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola