ePaper

राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस का एजेंडा देश को तोड़ना

Updated at : 07 Nov 2015 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस का एजेंडा देश को तोड़ना

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने "नो पीस विदआउट फ्रीडम" कॉन्फ्रेंस में आज मौजूदा सरकार और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश को मोहन भागवत के औसत दर्ज के सोच की जरूरत नहीं है. […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने "नो पीस विदआउट फ्रीडम" कॉन्फ्रेंस में आज मौजूदा सरकार और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस देश को मोहन भागवत के औसत दर्ज के सोच की जरूरत नहीं है.
आज हम जिस जगह पर है इसलिए हैं क्योंकि हमारे देश में शांति और आजादी दोनों है. आरएसएस का शुरुआत से एक ही लक्ष्य रहा है कि वह इस देश को निरंकुश और धर्म के आधार पर बांट सकें. अपने इस उदेश्य को पूरा करने के लिए आरएसएस ने धार्मिक सहिष्णुता, उदारवादी सोच, धर्मनिरपेक्षता और सोशल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक को खतरे में डाल दिया है.
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यहीं नही रूके उन्होंने सरकार के कामकाज पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस तरह से नयी सरकार 18 महीने से काम कर रही है उससे साफ नजर आ रहा है कि वह देश की जनतंत्र को तोड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
हम पूरी तरह इसका विरोध करते हैं जो बोलने की आजादी, विश्वास और धार्मिक मान्यता, सोच और विश्वास पर प्रहार करता हो. पंचायत चुनाव में भाजपा शासित कुछ राज्यों में उन पर चुनाव लड़ने में प्रतिबंध लगा दिया गया जिनके पास डिग्री नहीं है यह उनकी सोच और असली चेहरे को उजागर करता है. हमारा देश उन लोगों से मजबूत होता है जो इस देश का भला सोचते हैं लोगों को आपस में जोड़ते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola