असहिष्णुता जैसा कुछ नहीं है देश में : अरुण जेटली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2015 1:55 PM
नयी दिल्ली : वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि देश में पूर्णत: शांति और सद्भाव का माहौल है. देश में असहिष्णुता जैसी कोई स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि यह देश ना तो कभी असहिष्णु था, ना है और ना कभी रहेगा. उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए […]
नयी दिल्ली : वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि देश में पूर्णत: शांति और सद्भाव का माहौल है. देश में असहिष्णुता जैसी कोई स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि यह देश ना तो कभी असहिष्णु था, ना है और ना कभी रहेगा. उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए मार्च किया जाये. जहां तक बात राजनीति करने की है, तो इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है.
जेटली ने कहा कि सिर्फ बयानबाजी करने से देश में असहिष्णुता का माहौल नहीं बन जाता है. गौरतलब है कि आज असहिष्णुता के मुद्दे को लेकर सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने वाले हैं. इसी संदर्भ में कल सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी.हालांकि अरुण जेटली ने अरुण शौरी के उस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की कि लोग मनमोहन सिंह को याद करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










