ग्रेनाइट पत्थरों से कुचलकर पांच श्रमिकों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2015 10:27 AM

विज्ञापन

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक लॉरी में ग्रेनाइट पत्थरों के गिर जाने के कारण कुचले जाने से आज चार महिलाओं सहित पांच श्रमिकों की मौत हो गयी. श्रमिक लॉरी में ग्रेनाइट पत्थरों के साथ यात्रा कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11 बज कर 30 मिनट पर […]

विज्ञापन

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक लॉरी में ग्रेनाइट पत्थरों के गिर जाने के कारण कुचले जाने से आज चार महिलाओं सहित पांच श्रमिकों की मौत हो गयी. श्रमिक लॉरी में ग्रेनाइट पत्थरों के साथ यात्रा कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11 बज कर 30 मिनट पर यहां से लगभग 350 किलोमीटर दूर जिले के वेंकटाचलम मंडल के चेम्मुदु गुनटा गांव के नजदीक हुयी. वेंटाचलम के सब इंस्पेक्टर वेंकटेश्वर राव ने बताया कि गंटूर जा रही गे्रनाइट पत्थर से लदी लॉरी में 11 लोगों का एक समूह सवार हुआ. चार महिलाओं सहित पांच व्यक्ति लॉरी में पीछे बैठे थे जबकि अन्य केबिन में बैठे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola