ePaper

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में मुठभेड जारी, चार जवान शहीद

Updated at : 05 Oct 2015 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में मुठभेड जारी, चार जवान शहीद

श्रीनगर :उत्तरी कश्मीर में आज कुपवाडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेडों में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के चार जवान शहीद हो गए. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोलाब इलाके में एक अभियान के दौरान हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया. हंदवारा के हफरुदा जंगल में आतंकवादियों […]

विज्ञापन

श्रीनगर :उत्तरी कश्मीर में आज कुपवाडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेडों में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के चार जवान शहीद हो गए. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोलाब इलाके में एक अभियान के दौरान हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया. हंदवारा के हफरुदा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक अन्य अभियान चलाया गया. प्रवक्ता ने बताया कि वहां आतंकवादियों के साथ हुई गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए. हालांकि टीवी रिपोर्ट में शहीद जवान की संख्‍या चार बतायी जा रही है.

प्रवक्ता ने बताया किकल पुलवामा जिले में हुई एक मुठभेड में जैश ए मोहम्मद (जेईएम) गुट के दो आतंकवादी मारे गए और एक जवान घायल हो गया. समझा जाता है कि दोनों आतंकी पाकिस्तानी थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान सलीम उर्फ आदिल पठान और रहमान उर्फ बरमी के तौर पर हुई है. पाक स्थित गुट जेईएम जम्मू कश्मीर और दिल्ली में कई बडे हमलों के लिए जिम्मेदार है. इन हमलों में 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुआ हमला भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola