ePaper

मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर प्रधानमंत्री सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक जताया

Updated at : 27 Sep 2015 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर प्रधानमंत्री सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक जताया

नयी दिल्ली : मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया. कैंसर से जूझ रहे 73 साल के अहमद का निधन आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ. अमेरिका के सैन होजे में मौजूद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मणिपुर के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया. कैंसर से जूझ रहे 73 साल के अहमद का निधन आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ.

अमेरिका के सैन होजे में मौजूद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल श्री सैयद अहमद एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई पद संभाले. उनके निधन से दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’ मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री का शोक संदेश मुंबई में बसे अहमद के शोकाकुल परिवार को भेज दिया गया है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया.

अहमद को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभालने वाली द्रौपदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया. अहमद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री दास ने कहा कि झारखंड के लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे. तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया ने भी अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया. रोसैया ने दिवंगत नेता की पत्नी सैयद हसन तारा को भेजे गए संदेश में लिखा, ‘‘आपके पति डॉ. सैयद अहमद के अचानक निधन के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola