भाजपा का वार, कहा सोनिया पहले वड्रा पर व्यक्त करें अपने विचार

हैदराबाद: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को कहा कि दूसरे मुद्दों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने दामाद रॉबर्ट वड्रा पर अपने विचार स्पष्ट करने चाहिये. गौर हो कि ललित मोदी वाले मुद्दे […]
हैदराबाद: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को कहा कि दूसरे मुद्दों पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपने दामाद रॉबर्ट वड्रा पर अपने विचार स्पष्ट करने चाहिये. गौर हो कि ललित मोदी वाले मुद्दे को लेकर इस सप्ताह लोकसभा में सुषमा स्वराज के भावुक भाषण के बाद सोनिया ने विदेश मंत्री को नाटक में विशेषज्ञ बताया था. इस टिप्पणी को लेकर भाजपा में तीखी प्रतिक्रिया हुई है.
उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद गंगवार ने कहा कि वह सुषमा को लंबे समय से जानते हैं और उनके काम करने के तरीके से पूरी तरह वाकिफ हैं. यहां एक समारोह से इतर केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं ऐसा मानता हूं कि वो (सोनिया) अपने दामाद की चिंता करें, पहले उसके बारे में राय दें. उसके बाद और किसी मामले में बात करें. वह अपने दामाद के बारे में क्या राय रखती हैं, सोनिया को यह उजागर करना चाहिये.
विपक्ष द्वारा संसद में लगातार किए जा रहे हंगामे पर गंगवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में चर्चा करने से बच रही है. सदन में हंगामा करने को लेकर कांग्रेस के 25 सांसदों को लोकसभा से पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




