मोदी के अंदर बवंडर सहने की ताकत हैः अमित शाह

मुंबईः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी में बवंडर को सहने की ताकत है. ललित मोदी प्रकरण में सुषमा स्वराज व वसुंधरा राजे का नाम आने के बाद मचे हो-हंगामे के बीच आज भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर उठे बवंडर से वे परेशान नहीं है. भाजपा में ऐसे बवंडर […]
मुंबईः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी में बवंडर को सहने की ताकत है. ललित मोदी प्रकरण में सुषमा स्वराज व वसुंधरा राजे का नाम आने के बाद मचे हो-हंगामे के बीच आज भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को लेकर उठे बवंडर से वे परेशान नहीं है.
भाजपा में ऐसे बवंडर को सहने की ताकत है. भाजपा अध्यक्ष ने बांद्रा के रंगशारदा सभागार में पांच राज्यों के लिए पार्टी की महासंपर्क अभियान समीक्षा बैठक का उद्घाटन करते हुए उपरोक्त बाते कही.शाह ने इस बैठक में कई मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा सहित अन्य राज्यों के सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




