Video: 4 दिन जंगल में सिर्फ 500ml पानी के सहारे जिंदा रही शारन्या
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Apr 2026 3:33 PM
सर्च टीम के साथ शारन्या (Photo: X)
Video : केरल की 36 साल की ट्रेकर जी एस शारन्या कर्नाटक के कोडगु के घने जंगलों में चार दिन तक अकेली फंसी रहीं. उनके पास सिर्फ 500ml पानी था, मोबाइल नेटवर्क भी नहीं था. उसके पास बाहरी संपर्क का कोई रास्ता नहीं था. फिर भी उन्होंने बिना डरे इस मुश्किल हालात का सामना किया और हिम्मत नहीं हारी.
Video : कोझिकोड की आईटी प्रोफेशनल शारन्या 2 अप्रैल को अपने ट्रेकिंग ग्रुप से अलग हो गई थीं. वह कोडगु की सबसे ऊंची चोटी तडियंडमोल से नीचे उतर रही थीं, ठीक इसी दौरान ये घटना हो गई. इसके बाद वह घने जंगल, खराब मौसम और अनजान रास्तों में चार दिन तक संघर्ष करती रहीं. इसी बीच उन्हें खोजने के लिए कई एजेंसियों की मदद से बड़ा सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया.
रविवार (5 अप्रैल) को रेस्क्यू के बाद शारन्या ने बताया कि नीचे उतरते समय वह किसी तरह रास्ता भटक गईं और अपने ग्रुप तक वापस नहीं पहुंच पाईं. उनका फोन भी बंद होने लगा था. नेटवर्क बिल्कुल नहीं था, जिससे वह पूरी तरह से दुनिया से कट गई थीं. मदद के लिए किसी से संपर्क नहीं कर पा रही थीं.
A heartfelt moment, an emotional father hugs his daughter Sharanya a techie who had gone missing during a trek in Kodagu's Tadiyandamol, she was found after 4 days deep inside the forest area, she managed to survive by eating some of the items she had pic.twitter.com/n5X4mqISHg
— Flights ✈️ Tracking (@AerotrackFlight) April 5, 2026
पहले दिन शाम तक चलती रहीं शारन्या
शारन्या ने बताया कि पहले दिन वह शाम तक चलती रहीं, लेकिन घने जंगल की वजह से आगे बढ़ना मुश्किल हो गया. इसलिए वह एक पानी के झरने के पास रुक गईं. इसके बाद के दिनों में वह बीच-बीच में चलती रहीं, इस उम्मीद में कि कहीं रास्ता या कोई इंसान मिल जाए.
बिल्कुल डर नहीं लगा शारन्या को
शारन्या ने बताया कि जंगल में हाथियों जैसे जंगली जानवरों का खतरा और लगातार बारिश होने के बावजूद उन्हें बिल्कुल डर नहीं लगा. उन्होंने कहा कि मुझे डर महसूस ही नहीं हुआ, पता नहीं क्यों? जब वह जंगल से बाहर आईं, तो वह पूरी तरह शांत और संभली हुई नजर आ रही थीं.
शारन्या ने बताया कि रास्ता भटकने के बाद उन्होंने पहाड़ी पर कुछ लोगों को देखा और उनकी तरफ ऊपर चढ़ने लगीं, लेकिन वे जल्दी नजरों से ओझल हो गए. फिर वह नीचे उतरीं, जहां नेटवर्क चला गया और घने जंगल में पहुंच गईं. उनका फोन भी बंद हो गया.
झरने के पास रात बिताई शारन्या ने
शारन्या ने बताया कि वह एक पत्थरों वाले झरने के पास पहुंचीं और वहीं रात बिताई. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पैर में दर्द था, इसलिए पहले दिन ज्यादा नहीं चलीं. दूसरे दिन वह ऐसे खुले इलाके में रहीं, जहां दूर तक दिखता था, ताकि अगर ड्रोन से तलाश हो तो उन्हें आसानी से देखा जा सके.
बारिश ने प्लान बिगाड़ दिया शारन्या का
शारन्या ने बताया कि तीसरे दिन वह ऊंचाई पर चढ़ने का सोच रही थीं, लेकिन बारिश ने प्लान बिगाड़ दिया. रविवार को दोपहर तक वह कपड़े सूखने का इंतजार करती रहीं. इस दौरान वह बीच-बीच में जोर-जोर से आवाज लगाती रहीं. आखिरकार सर्च टीम में शामिल स्थानीय लोगों ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें ढूंढ निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










