ePaper

किरण रिजिजू को सीट देने के लिए तीन यात्रियों को विमान से उतारा गया

Updated at : 02 Jul 2015 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
किरण रिजिजू को सीट देने के लिए तीन यात्रियों को विमान से उतारा गया

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू एक विवाद के केंद्र में आ गए हैं जो उडान में विलंब से जुडा हुआ है. खबर है कि कथित तौर पर उनके कारण लेह से दिल्ली आने वाली एक उडान में करीब एक घंटे की देरी हुई और उनके तथा उनके सहयोगी की खातिर विमान से कथित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू एक विवाद के केंद्र में आ गए हैं जो उडान में विलंब से जुडा हुआ है. खबर है कि कथित तौर पर उनके कारण लेह से दिल्ली आने वाली एक उडान में करीब एक घंटे की देरी हुई और उनके तथा उनके सहयोगी की खातिर विमान से कथित तौर पर तीन यात्रियों को उतार दिया गया जिनमें एक बच्चा भी था.

सूत्रों के अनुसार यह घटना 24 जून की है. उडान भरने के लिए विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे लेकिन इसने तय समय पर उडान नहीं भरी क्योंकि रिजिजू और उनके पीए को सवार होना था.

सूत्रों ने कहा कि जब वह पहुंचे तो तीन यात्रियों को कथित तौर पर विमान से नीचे उतार दिया गया. एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी गयी है. रिजिजू का दावा है कि उडान में देरी नहीं हुई क्योंकि रवानगी के समय में तकनीकी कारणों से पहले से ही बदलाव किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola