कठुआ में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jun 2015 12:16 PM (IST)
विज्ञापन

जम्मू:जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में आज एक पुलिस कर्मी जगदीश सिंह घायल हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के शहीदी चौक पर आज सुबह नौ बज कर करीब 20 मिनट पर सिपाही पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की जिससे वे घायल हो गए. उन्होंने […]
विज्ञापन
जम्मू:जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में आज एक पुलिस कर्मी जगदीश सिंह घायल हो गये.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के शहीदी चौक पर आज सुबह नौ बज कर करीब 20 मिनट पर सिपाही पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की जिससे वे घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि घायल पुलिस कर्मी को पहले कठुआ के जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उन्हें जम्मू स्थित सरकारी मेडिकल कालेज ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी पंजाब के पंजीकरण नंबर की एक कार में बैठ कर भाग गये. बाद में यह कार कुछ दूरी पर बरामद कर ली गयी है.
उनका कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकडने के लिए अभियान शुरु कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




