विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं वसुंधरा के प्रति नरेन्द्र मोदी के क्या विचार हैं : कामत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2015 2:20 AM
विज्ञापन
जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत ने आज कहा कि देश जानना चाहता है कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्या विचार हैं. कामत आज चूरु एवं सीकर में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों […]
विज्ञापन
जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी गुरुदास कामत ने आज कहा कि देश जानना चाहता है कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्या विचार हैं.
कामत आज चूरु एवं सीकर में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि वांछित भगौडे की मदद करने एवं उसके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वालों को कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वे अपने पदों पर बने रहें. प्रतिदिन कोई न कोई ऐसा खुलासा हो रहा है जो ललित मोदी और वसुंधरा राजे के भ्रष्टाचार के गठजोड की पोल खोल रहा है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो मीडिया व सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करते हैं वह भी चार दिन से मौन धरकर इस अवैधानिक सच्चाई को मौन स्वीकृति देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री को अविलम्ब अपने पदों को त्यागना चाहिए अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा भ्रष्टाचार की पर्याय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










