योग दिवस पर सुरक्षा के लिए ऑपरेशन डोगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2015 5:13 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित 21 जून को होने वाले समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ऑपरेशन डोगा चलाएगी. इस अभियान के तहत राजधानी के अशोक राजपथ के आस-पास के इलाके में सुरक्षा एजेंसियां बारीक से जांच और छानबीन अभियान चलाएगी. इसके लिए वो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित 21 जून को होने वाले समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ऑपरेशन डोगा चलाएगी.

इस अभियान के तहत राजधानी के अशोक राजपथ के आस-पास के इलाके में सुरक्षा एजेंसियां बारीक से जांच और छानबीन अभियान चलाएगी. इसके लिए वो खोजी कुत्तों का भी सहारा भी लिया जाएगा.अधिकारिक सुत्रों के मुताबिक अर्द्धसैनिक बल आइटीबीपी का श्वान दस्ता इस अभियान में हिस्सा लेंगे. इसे डॉग और योग को जोड़ डीओजीए नाम दिया.
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में चालीस हजार लोग जुटने की संभावना है. इन इलाकों की सुरक्षा की जांच की जिम्मेदारी पहले ही श्वान दस्ते के हवाले कर दी गयी है. आइटीबीपी के श्वान दस्ते को पहले भी इस तरह के कार्यक्रम में पहले भी लगाया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण और बराक ओबामा के यात्रा के दौरान भी इसी दस्ते को तैनात किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola