वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी में एनसीसी कैडेट
Updated at : 15 Jun 2015 8:32 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी के दस लाख से अधिक कैडेट 21 जून को पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर एक ही दिन और एक ही समय योग करने का विश्व रिकार्ड बनाने में इन दिनों दिनों जुटे हैं. कई क्षेत्रों में एक ही समय होने वाले योग का विश्व में यह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी के दस लाख से अधिक कैडेट 21 जून को पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर एक ही दिन और एक ही समय योग करने का विश्व रिकार्ड बनाने में इन दिनों दिनों जुटे हैं. कई क्षेत्रों में एक ही समय होने वाले योग का विश्व में यह सबसे बडा प्रदर्शन होगा.
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के 1900 एनसीसी केंद्रों और स्थानों पर एक ही साथ योग कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल 28 जनवरी को एनसीसी की रैली में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी को इसमें हिस्सा लेना चाहिए और एक विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहिए.
प्रधानमंत्री के इन शब्दों से एनसीसी को प्रोत्साहन मिला और अब वह एक समन्वित प्रयास से इस उपलब्धि को हासिल करने में जुटा है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से जून तक एनसीसी ने अपने कैडेटों को 15 दिनों से अधिक के योग शिविरों में प्रशिक्षित किया और इसके लिए पूरे भारत में 2700 स्थानों पर 1800 योग गुरुओं की सहायता ली गई. 10 लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों को योग के लिए प्रशिक्षित करने के इस व्यापक कार्यक्रम को पूरे देश के सभी राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों में एनसीसी के सभी 17 एनसीसी निदेशालयों द्वारा पूरा किया गया. एनसीसी देश के युवाओं को अनुशासित नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुडा है.
इसके अलावा वह सामाजिक जागरुकता और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों और पर्यटन संबंधी गतिविधियों का आयोजन भी कर रहा है, ताकि कैडेटों का सर्वांगीण विकास किया जा सके. अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पर यह विशिष्ट रिकॉर्ड देश के इस युवा संगठन के लिए सम्मान का एक नया तमगा साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




