ललित मोदी मामले पर सुषमा के समर्थन में मुलायम की पार्टी

नयी दिल्ली : विपक्षी दलों से अलग रुख अख्तियार करते हुए समाजवादी पार्टी ने ललित मोदी की मदद करने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का खुलकर समर्थन किया और कहा कि सुषमा ने कोई अपराध नहीं किया है क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों को जरुरत के समय लोगों की मदद करनी पड़ती है. सुषमा […]
नयी दिल्ली : विपक्षी दलों से अलग रुख अख्तियार करते हुए समाजवादी पार्टी ने ललित मोदी की मदद करने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का खुलकर समर्थन किया और कहा कि सुषमा ने कोई अपराध नहीं किया है क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों को जरुरत के समय लोगों की मदद करनी पड़ती है.
सुषमा का इस्तीफा मांग रही कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि ‘वे तिल का ताड बना रहे हैं और हर मुद्दे पर इस्तीफा मांगना चलन हो गया है. यादव ने कहा, सुषमा की ओर से ब्रिटेन का वीजा हासिल करने के लिए मानवीय आधार पर ललित मोदी की मदद करना पूरी तरह सही है. राजनीतिक लोगों को इस तरह के हालात में लोगों की मदद करने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




