1984 दंगा मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ दलीलें सुनेगी अमेरिकी अदालत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2015 4:28 PM

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिका की एक अपीलीय अदालत 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एक वाद पर अगस्त में मौखिक दलीलें सुनेगी. ‘सिख फॉर जस्टिस’ :एसएफजे: द्वारा दायर इस वाद में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख […]

विज्ञापन
न्यूयार्क : अमेरिका की एक अपीलीय अदालत 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एक वाद पर अगस्त में मौखिक दलीलें सुनेगी. ‘सिख फॉर जस्टिस’ :एसएफजे: द्वारा दायर इस वाद में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगो के दोषियों को बचाया था.
‘द सेकंड सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स’ 18 अगस्त को कई मुद्दों पर दलीलें सुनेगी जिसमें यह भी शामिल है कि क्या अधिकार समूह को वाद दायर करने का अधिकार है. जून 2014 में एक संघीय न्यायाधीश ने सोनिया के खिलाफ वाद खारिज कर दिया था और कहा था कि एसएफजे को वाद दायर करने का कोई अधिकार नहीं है और सोनिया के खिलाफ वाद में जो आरोप लगाये गए हैं उसके लिए वह अत्याचार पीडितों के संरक्षण कानून के तहत उत्तरदायी नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola