भूकंप नहीं बल्कि असुरक्षित इमारतें लेती हैं लोगों की जान : विशेषज्ञ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2015 4:05 AM
शिमला : भूकंप के विशेषज्ञों ने आज प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए सुरक्षित भवनों के निर्माण और पर्याप्त तैयारियों पर जोर दिया. यहां ‘आपदा प्रबंधन और तैयारी’ पर मीडिया कार्यशाला में बोलते हुए वे इस बात पर सहमत हुए कि ‘भूकंप लागों की जान नहीं लेता, लेकिन असुरक्षित […]
शिमला : भूकंप के विशेषज्ञों ने आज प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए सुरक्षित भवनों के निर्माण और पर्याप्त तैयारियों पर जोर दिया. यहां ‘आपदा प्रबंधन और तैयारी’ पर मीडिया कार्यशाला में बोलते हुए वे इस बात पर सहमत हुए कि ‘भूकंप लागों की जान नहीं लेता, लेकिन असुरक्षित इमारतें जान लेती हैं.’
भारतीय मीडिया केंद्र ने जिला प्रशासन और ए पी गोयल (एपीजी) शिमला यूनिवर्सिटी के सहयोग से कार्यशाला को आयोजित किया था. नगालैंड और मणिपुर के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने इसका उद्घाटन किया, जो कि वर्तमान में एपीजी यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










