गडकरी ने राज्यसभा में कहा, राजनीति से प्रेरित है उन पर लगाये गये आरोप

नयी दिल्लीः सदन के दोनों सदनों में आज का दिन हंगामा भरा रहा. भूमि अधिग्रहण बिल लोकसभा में पेश हुआ कांग्रेस इसके विरोध में पहले से खड़ी है और लोकसभा में इस बिल के समर्थन के लिए तैयार नही. दाऊद पर सरकार पहले ही घिर चुकी है.गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाऊद पर बयान दिया. दूसरी […]
नयी दिल्लीः सदन के दोनों सदनों में आज का दिन हंगामा भरा रहा. भूमि अधिग्रहण बिल लोकसभा में पेश हुआ कांग्रेस इसके विरोध में पहले से खड़ी है और लोकसभा में इस बिल के समर्थन के लिए तैयार नही. दाऊद पर सरकार पहले ही घिर चुकी है.गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाऊद पर बयान दिया. दूसरी तरफ राज्यसभा में नितिन गडकरी को भी घेरने की कोशिश की गयी.
नितिन गडकरी पर अपनी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लग रहे आरोप के बाद विपक्ष गडकरी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अड़ा रहा. वहीं गडकरी ने सदन में आरोपों से इनकार कर दिया. गडकरी ने सदन में कहा, सीएजी की रिपोर्ट में कहीं भी उनके नाम का जिक्र नहीं है और ना ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अनुचित तरीके से कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




