राहुल गांधी आरएसएस मानहानि मामले में महाराष्ट्र की अदालत में पेश हुए
Updated at : 08 May 2015 2:50 PM (IST)
विज्ञापन

ठाणे : महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस पर कथित आरोप लगाने से संबंधित आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी आज यहां भिवंडी की एक अदालत में पेश हुए. उच्चतम न्यायालय ने हालांकि कल मामले में उनके खिलाफ सुनवाई पर रोक लगा दी थी. कांग्रेस उपाध्यक्ष 30 मार्च को उनके वकील द्वारा की […]
विज्ञापन
ठाणे : महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस पर कथित आरोप लगाने से संबंधित आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी आज यहां भिवंडी की एक अदालत में पेश हुए. उच्चतम न्यायालय ने हालांकि कल मामले में उनके खिलाफ सुनवाई पर रोक लगा दी थी. कांग्रेस उपाध्यक्ष 30 मार्च को उनके वकील द्वारा की गई प्रतिबद्धता के अनुरुप आज मजिस्ट्रेट डीपी काले के समक्ष पेश हुए.
अदालत ने मामले की सुनवाई 30 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी. अदालत में 15 मिनट रुके राहुल ने संवाददाताओं से कहा कि वह अदालत से की गई प्रतिबद्धता का पालन करने आए थे. राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, इसीलिए मैं यहां आया हूं. मैंने अदालत से प्रतिबद्धता की थी. मैं प्रतिबद्धता को पूरा करने आया हूं.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, जो लडाई गांधी जी ने लडी, वह हमारी लडाई है. हम उसे लडेंगे और हम जीतेंगे. वह बेंगलूर के रास्ते में आज सुबह मुंबई पहुंचे और ठाणे के लिए रवाना हो गए. उच्चतम न्यायालय ने आरएसएस पदाधिकारी राजेश कुंते द्वारा भिवंडी अदालत में दायर आपराधिक मानहानि मामले में कल राहुल के खिलाफ सुनवाई पर रोक लगा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




