ePaper

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कई कदम उठा रहा रेल मंत्रालय: प्रभु

Updated at : 18 Apr 2015 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कई कदम उठा रहा रेल मंत्रालय: प्रभु

मुंबई : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि उनका मंत्रालय ट्रेनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है. प्रभु ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे सामने बडी चुनौती है. ट्रेन यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए बडी चिंता का विषय है और रेल मंत्रालय महिलाओं के […]

विज्ञापन

मुंबई : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि उनका मंत्रालय ट्रेनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कई कदम उठा रहा है. प्रभु ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे सामने बडी चुनौती है. ट्रेन यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए बडी चिंता का विषय है और रेल मंत्रालय महिलाओं के खिलाफ अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपातकाल के समय इस्तेमाल करने के लिए हम मोबाइल ऐप विकसित कर रहे हैं और जहां भी जरुरी होगा वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है और महिलाओं के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए संवेदनशील बनाया जा रहा है.’’ नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के उपाध्यक्ष जे जी माहूरकर की किताब ‘दि गार्डियन’ के विमोचन के मौके पर रेल मंत्री ने ये बाते कहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola