भाजपा का आधार बढाने के लिए मणिपुर पहुंचे अमित शाह

इंफाल : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज मणिपुर एवं पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा में शामिल होने की अपील की ताकि क्षेत्र में तेजी से विकास हो सके और भ्रष्टाचार खत्म हो सके. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सिर्फ […]
इंफाल : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज मणिपुर एवं पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा में शामिल होने की अपील की ताकि क्षेत्र में तेजी से विकास हो सके और भ्रष्टाचार खत्म हो सके. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सकती है जो क्षेत्र में विकास कर सके. उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए 1,900 करोड रुपए आवंटित किए हैं.
उन्होंने मई में स्वायत्त जिला हिल काउंसिल के चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए लोगों का समर्थन भी मांगा. दीमापुर से सडक मार्ग से पांच घंटे की यात्र कर शाह यहां आए. उन्होंने कल पूरे दिन दीमापुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी.
पूर्वोत्तर राज्यों के चार दिनों के दौरे पर आए शाह को हेलीकॉप्टर से यहां आना था पर खराब मौसम के कारण उन्हें सडक मार्ग से आना पडा. पार्टी के महासचिव (संगठन) राम लाल और वरिष्ठ नेता तापिर गाव के साथ आए शाह पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं और लोगों से जुड रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




