गडकरी ने किया भूमि अधिग्रहण विधेयक का बचाव
Updated at : 17 Apr 2015 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज संशोधित भूमि अधिग्रहण विधेयक को किसान समर्थक बताते हुए कहा कि इसमें मुआवजे और पुनर्वास के प्रावधानों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया. यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि निजी उद्योगों, निजी अस्पतालों या निजी मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अधिग्रहण के मामले में […]
विज्ञापन
नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज संशोधित भूमि अधिग्रहण विधेयक को किसान समर्थक बताते हुए कहा कि इसमें मुआवजे और पुनर्वास के प्रावधानों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया.
यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि निजी उद्योगों, निजी अस्पतालों या निजी मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अधिग्रहण के मामले में वर्तमान विधेयक 80 प्रतिशत सहमति के प्रावधान और जरुरी सामाजिक प्रभाव आकलन :एसआईए: पर छूट नहीं देता.
रक्षा परियोजनाओं के लिए छूट का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार रक्षा परियोजनाओं या हवाई क्षेत्र अथवा हथियार डिपो के लिए सीमाई इलाकों में जमीन अधिग्रहण करना चाहती है तब 80 प्रतिशत सहमति प्रावधान इसके आडे आ सकता था.
उन्होंने कहा कि इसी तरह से सिंचाई परियोजनाओं, मेट्रो रेलवे, ग्रामीण बिजली परियोजनाओं इत्यादि के लिए सहमति के बगैर अधिग्रहण की जरुरत थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




