ePaper

गडकरी ने बॉय टेंडर पोत राष्ट्र को समर्पित किया

Updated at : 11 Apr 2015 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
गडकरी ने बॉय टेंडर पोत राष्ट्र को समर्पित किया

कोच्चि : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में बने बॉय टेंडर पोत को राष्ट्र को समर्पित कर दिया. सीएसएल ने पोत इंदिरा प्वाइंट को डायरेक्टर जनरल ऑफ लाइट हाउसेस एंड लाइट शिप्स को आपूर्ति की समय सीमा के दो महीने पहले ही कल समर्पित कर दिया था. एक प्रेस विज्ञप्ति में […]

विज्ञापन

कोच्चि : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में बने बॉय टेंडर पोत को राष्ट्र को समर्पित कर दिया. सीएसएल ने पोत इंदिरा प्वाइंट को डायरेक्टर जनरल ऑफ लाइट हाउसेस एंड लाइट शिप्स को आपूर्ति की समय सीमा के दो महीने पहले ही कल समर्पित कर दिया था.

एक प्रेस विज्ञप्ति में सीएसएल ने बताया कि यह विशिष्ट बहुद्देशीय पोत है जिसका इस्तेमाल गहरे समुद्र में बॉय के परिवहन और उन्हें लगाए जाने, बॉय की रिकवरी और देखभाल, हल्के पोत को ले जाने, आपदा प्रबंधन, कंटेनरों में उपकरणों एवं सामग्री के परिवहन, दूरवर्ती द्वीपसमूहों में हल्के मकानों की मरम्मत करने में किया जाएगा. पोत के निर्माण के लिए अगस्त 2012 में अनुबंध किया गया था और इसे दस जून 2015 को सुपुर्द किया जाना था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola