ePaper

विपक्ष अल्पसंख्यकों को गुमराह कर वैमनस्य पैदा कर रहा है: नितिन गडकरी

Updated at : 10 Apr 2015 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष अल्पसंख्यकों को गुमराह कर वैमनस्य पैदा कर रहा है: नितिन गडकरी

पणजी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विपक्षी दल नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज में कोई खोट नहीं निकाल सकते इसलिए वह लोगों , विशेषकर अल्पसंख्यकों के दिमाग में डर बिठाकर सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. गडकरी ने कहा, ‘‘ जब वे लोगों को भाजपा के खिलाफ नहीं उकसा […]

विज्ञापन

पणजी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विपक्षी दल नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज में कोई खोट नहीं निकाल सकते इसलिए वह लोगों , विशेषकर अल्पसंख्यकों के दिमाग में डर बिठाकर सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

गडकरी ने कहा, ‘‘ जब वे लोगों को भाजपा के खिलाफ नहीं उकसा सके तो वे भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. वे यह कहकर सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करते हैं कि भाजपा शासन में गिरिजाघर या मस्जिद पर हमला होता है. भाजपा का इन घटनाओं से कोई संबंध नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में नन से सामूहिक बलात्कार के मामले में पकडे गए दो युवक बांग्लादेशी मुस्लिम थे.’’ उन्होंने इसके साथ ही कहा ,‘‘ ये सभी घटनाएं दुखद हैं लेकिन प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से , भाजपा या हमारी विचारधारा का कोई अन्य संगठन या केंद्र सरकार इनमें शामिल नहीं है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola