भूमि कानून को लेकर कांग्रेस निशाना बनाते हुए गडकरी ने उठाया वाड्रा का मुद्दा

पणजी: भूमि अधिग्रहण कानून को किसान समर्थक बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज इसके विरोध के लिए कांग्रेस को निशाना बनाया और जानना चाहा कि जब रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने हरियाणा में जमीन खरीदी थी तब पार्टी ने सोशल इम्पैक्ट एसेसमेंट :एसआईए: का मुद्दा क्यों नहीं उठाया था. सड़क परिवहन मंत्री गडकरी […]
पणजी: भूमि अधिग्रहण कानून को किसान समर्थक बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज इसके विरोध के लिए कांग्रेस को निशाना बनाया और जानना चाहा कि जब रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने हरियाणा में जमीन खरीदी थी तब पार्टी ने सोशल इम्पैक्ट एसेसमेंट :एसआईए: का मुद्दा क्यों नहीं उठाया था.
सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘जब रॉबर्ट वाड्रा को हरियाणा में जमीन दी गई थी तब कांग्रेस ने एसआईए के बारे में बात नहीं की थी. अब हम विकास परियोजना के लिए जमीन ले रहे हैं तो कांग्रेस को एसआईए की याद आई.’’गडकरी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध राजनीति से प्रेरित है जबकि अध्यादेश किसान समर्थक है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




