गिरिराज के सोनिया विरोधी बयान को फडणवीस ने किया नामंजूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 2:01 AM

विज्ञापन

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान को नामंजूर करते हुए आज कहा कि सिंह को इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए. सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के अध्यक्ष अमित […]

विज्ञापन

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादास्पद बयान को नामंजूर करते हुए आज कहा कि सिंह को इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

सिंह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान से सहमत हूं कि हमें किसी के भी खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.’’ जब फडणवीस से पूछा गया कि क्या केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर उनसे इस्तीफा मांगा जाना चाहिए तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे पर आगे और कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola