सोनिया के बारे में गिरिराज ने टिप्पणी कर छेडा विवाद, कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 9:00 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के बारे में यह नस्ली टिप्पणी करके एक नया विवाद छेड दिया है कि यदि सोनिया गोरी चमडी वाली नहीं होती तो क्या कांग्रेस उनके नेतृत्व को स्वीकार करती. इस टिप्पणी से बुरी तरह खिन्न कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह अपने इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के बारे में यह नस्ली टिप्पणी करके एक नया विवाद छेड दिया है कि यदि सोनिया गोरी चमडी वाली नहीं होती तो क्या कांग्रेस उनके नेतृत्व को स्वीकार करती. इस टिप्पणी से बुरी तरह खिन्न कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह अपने इस मंत्री को बर्खास्त करे और राष्ट्र से माफी मांगे.

गिरिराज ने कल पत्रकारों से कहा था, ‘‘यदि राजीव गांधी ने एक नाइजीरियाई महिला से विवाह किया होता और यदि वह गोरी चमडी वाली महिला नहीं होती तो क्या कांग्रेस उनके नेतृत्व को स्वीकार करती.’’ विभिन्न महिला नेताओं ने भी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे उनकी नस्ली सोच एवं महिलाओं के प्रति रवैये के बारे में पता चला है.
इसी बीच दिल्ली में नाइजीरिया के कार्यवाहक उच्चायुक्त ओबी ओकानगोर ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय के पास शिकायत दर्ज कराई जा सकती है क्योंकि सिंह की टिप्पणी ‘बहुत अशोभनीय’ है.यह मंत्री पहले भी अपनी विभिन्न टिप्पणियों को लेकर विवाद में बने रहे है. उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वाले लोगों को पाकिस्तान जाने को कहा था. उन्होंने राजनीतिक परिदृश्य से राहुल गांधी की अनुपस्थिति का माखौल उडाते हुए उनकी तुलना मलेशियन एयरलाइंस के लापता विमान से की थी.
ताजा विवादास्पद टिप्पणी के बारे में पूछने पर सिंह ने आज यहां मीडिया से शुरु में बातचीत करने से इंकार दिया. बाद में इस विवाद के बढने पर उन्होंने इसके लिए खेद जताया.उन्होंने कहा, ‘‘यदि सोनियाजी एवं राहुलजी मेरी टिप्पणी से आहत हुए हैं तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.’’ उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी ‘‘आफ दि रिकार्ड (निजी बातचीत में की गयी टिप्पणी)’’ थी. उन्होंने यह संकेत भी दिया कि मीडिया इसे बेवजह तूल दे रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola