सोनिया गांधी के नेतृत्व में अगले माह किसानों की बडी रैलीः जनार्दन द्विवेदी

Updated at : 21 Mar 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी के नेतृत्व में अगले माह किसानों की बडी रैलीः जनार्दन द्विवेदी

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदीने आज कहा कि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में किसानों की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. आज यहां कांग्रेस महासचिव की बैठक में उन्होंने कहा कि अभी तारीख निश्चित नहीं है लेकिन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पार्टी एक बडी रैली आयोजित करेगी जिसका […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदीने आज कहा कि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में किसानों की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी.

आज यहां कांग्रेस महासचिव की बैठक में उन्होंने कहा कि अभी तारीख निश्चित नहीं है लेकिन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पार्टी एक बडी रैली आयोजित करेगी जिसका नेतृत्व सोनिया गांधी करेगी.

द्विवेदीने कहा कि किसानों की दुर्दशा से सभी परिचित हैं. भूमि अधिग्रहण बिल के अलावा वर्षा के कारण फसल की बर्बादी जैसी कई अन्य समस्याएं है. इन्हीं सब समस्याओं को लेकर रैली आयोजित की जा रही है.

सोनिया गांधी ने आज हरियाणा में बारिश की मार से जूझ रहे किसानों से मुलाकात की. उन्होंने किसानों से मिलकर उनके लिए मुआवजे की मांग की. वहां के बाद सोनिया सीधे रायबरेली पहुंची. यहां पर उन्होंने रायबरेली ट्रेन हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया. सोनिया गांधी ने अस्पताल जाकर घायल यात्रियों से भी मुलाकात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola