दूरदर्शन, आकाशवाणी में 3067 पदों पर होगी नियुक्तियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2015 5:37 PM
नयी दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि सरकार ने दूरदर्शन और आकाशवाणी में रिक्तियों के मुद्दे को हल करने के लिए विभिन्न श्रेणी के 3067 पदों को पुनर्जीवित किए जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है. जेटली ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में […]
नयी दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि सरकार ने दूरदर्शन और आकाशवाणी में रिक्तियों के मुद्दे को हल करने के लिए विभिन्न श्रेणी के 3067 पदों को पुनर्जीवित किए जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है.
जेटली ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी में रिक्तियों के मुद्दे को हल करने के लिए सरकार ने आवश्यक श्रेणी के 3067 पदों को पुनर्जीवित किए जाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है.
उन्होंने कहा कि समूह ख और समूह ग के पदों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को एक बार की विशेष अनुमति प्रदान की है. उन्होंने कहा कि 2367 पदों के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है और ऐसे उम्मीदवारों की पुलिस जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










