एकता दिखाने के लिए मनमोहन सिंह ने पार्टी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके प्रति एकता दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को आज धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनके शुक्रगुजार हैं. सिंह के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के उनके आवास की ओर मार्च करने के […]
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके प्रति एकता दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को आज धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनके शुक्रगुजार हैं. सिंह के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के उनके आवास की ओर मार्च करने के कुछ देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ‘बहुत आभारी हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस दल, सोनिया जी और कार्यकारी समिति के सभी सदस्य और वरिष्ठ नेता मेरे आवास आए और मेरे एवं इस मामले में हमारी पूरी क्षमता लगाते हुए संघर्ष करने के प्रति एकजुटता दिखाई.’’ मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला मामले में आरोपी के रुप में समन जारी किया गया है. इससे पहले सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने सिंह के आवास की तरफ मार्च किया और कहा कि पार्टी के पास जो भी कानूनी तरीके हैं, वह उनके तहत कानूनी लडाई लडेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




