दिल्ली का बजट बनाने में आम लोगों को जोड़ेगी आप सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2015 5:04 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एक नई पहल के तहत दिल्ली का बजट तैयार करने में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनसे सुझाव लेने का फैसला किया है ताकि विभिन्न क्षेत्रों की जरुरतों के अनुरुप बजट आवंटन किया जा सके. दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने एक नई पहल के तहत दिल्ली का बजट तैयार करने में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनसे सुझाव लेने का फैसला किया है ताकि विभिन्न क्षेत्रों की जरुरतों के अनुरुप बजट आवंटन किया जा सके.

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बजट के बारे में लोगों के सुझाव मिलने के बाद सदन में उन पर विस्तृत चर्चा कराई जायेगी और उसके बाद विधायक ही अंतिम फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल को शुरआती आधार पर पांच से 10 विधानसभा क्षेत्रों में शुरु किया जायेगा.

केजरीवाल ने कहा कि लोगों की इसमें भागीदारी होनी चाहिये कि उनके क्षेत्र में सरकारी पैसे का इस्तेमाल किस तरह होना चाहिये. इस कवायद का तात्पर्य लोगों को सरकार संचालन के काम में शामिल करना है. उन्होंने कहा, ‘‘बजट लोगों की जरुरतों के अनुरुप बनाया जायेगा, हम इस दिशा में पायलट आधार पर शुरआत करेंगे.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola