पार्टी नेताओं के विरोध से नाराज राहुल गांधी गये छुट्टी पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2015 6:12 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आत्मचिंतन के लिए नहीं बल्कि पार्टी नेताओं द्वारा किये जा रहे खुद के मौन विरोध से आहत होकर छुट्टी पर चले गये हैं. संसद के सबसे अहम सत्र […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आत्मचिंतन के लिए नहीं बल्कि पार्टी नेताओं द्वारा किये जा रहे खुद के मौन विरोध से आहत होकर छुट्टी पर चले गये हैं. संसद के सबसे अहम सत्र बजट सत्र के ठीक पहले राहुल गांधी का छुट्टी पर चला जाना चौकाने वाली घटना है. हालांकि वे ऐसी राजनीतिक शैली के लिए जाने जाते रहे हैं. उधर, उनकी मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा है कि राहुल गांधी को कुछ समय तो दीजिए, वे जल्द लौटेंगे.
दरअसल इसी साल अप्रैल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन होने वाला है. इस अधिवेशन में राहुल गांधी को अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जानी की संभावना है. सोनिया गांधी चाहती हैं कि राहुल अब पूरी तरह से पार्टी की कमान संभाल ले. पर, चुनाव में लगातार हार के बाद राहुल के खिलाफ बगावती सुर मजबूत हो गये हैं. कई नेताओं ने अप्रत्यक्ष ढंग से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने की संभावनाओं का विरोध किया है. विरोध करने वालों का मानना है कि अभी राहुल गांधी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें तरक्की नहीं दी जाये और सोनिया गांधी ही पार्टी का कमान संभालें.
राहुल गांधी फिलहाल कार्यकारी रूप से पार्टी का कामकाज देखते हैं और उनके फैसलों को सोनिया गांधी की अंतिम मंजूरी चाहिए होती है. पर, उनके नेतृत्व में पार्टी को अबतक लगातार हार ही मिली है. बहरहाल, इस बीच पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से यही कहा गया है कि राहुल आत्मचिंतन के लिए गये हैं. आज प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा भी कि राहुल कुछ हफ्तों के लिए अवकाश पर गये हैं और निकट भविष्य में वापस आयेंगे और पार्टी का कामकाज पूरी तरह संभाल लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola