भारत का बहुभाषावाद हमारी पूंजी है : स्मृति ईरानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2015 6:46 PM
विज्ञापन
चेन्नई: भारत के बहुभाषावाद की तारीफ करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि यह हमारी ‘‘पूंजी’’ एवं ‘‘धरोहर’’ है एवं इस बहुलता की सराहना जरुर की जानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में बहुभाषावाद सदियों से है. यह बहुभाषावाद हमारी पूंजी है और एक धरोहर है जो हमें विरासत […]
विज्ञापन
चेन्नई: भारत के बहुभाषावाद की तारीफ करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि यह हमारी ‘‘पूंजी’’ एवं ‘‘धरोहर’’ है एवं इस बहुलता की सराहना जरुर की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में बहुभाषावाद सदियों से है. यह बहुभाषावाद हमारी पूंजी है और एक धरोहर है जो हमें विरासत में मिला है. असल में यह हमारे लिए एक संसाधन है.’’
‘मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर स्थानीय एतिराज महिला कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने देश की ‘संपन्न भाषायी विविधता’ की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सैकडों मातृभाषाएं बोली जाती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में एक हजार से ज्यादा मातृभाषाएं बोली जाती हैं. ये महज संख्या नहीं बल्कि गर्व की वजह है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










