ePaper

मनीष सिसोदिया के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हंगामा, बीच में ही छोड़कर गये

Updated at : 16 Feb 2015 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हंगामा, बीच में ही छोड़कर गये

नयी दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आज जमकर हंगामा हुआ. लिहाजा उल्‍हें बीच में ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को छोड़कर जाना पड़ा. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मीडियाकर्मियों ने हंगामा किया. मीडियाकर्मियों ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर मीडिया के साथ दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आज जमकर हंगामा हुआ. लिहाजा उल्‍हें बीच में ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को छोड़कर जाना पड़ा. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मीडियाकर्मियों ने हंगामा किया. मीडियाकर्मियों ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर मीडिया के साथ दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और हंगामा किया.

हंगामा के बढ़ने के बाद डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को बीच में ही भंग कर दिया और चलते बने. दरअसल अरविंद केजरीवाल सरकार ने मीडिया कर्मियों को सेक्रेटेरियट में प्रवेश पर पाबंदी लगा दिया है. इसी बात को लेकर मीडिया कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया. ज्ञात हो कि इससे पहले भी जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्‍ली में थी तो मीडिया कर्मियों पर पाबंदी लगाया गया था. गौरतलब हो कि आज दिल्‍ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इसके बाद मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola