जम्मू कश्मीर में भाजपा के बगैर कोई सरकार नहीं बन सकती: शाह

Updated at : 19 Jan 2015 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में भाजपा के बगैर कोई सरकार नहीं बन सकती: शाह

नयी दिल्ली : जम्मू कश्‍मीर में खंडित जनादेश के बाद वहां राज्यपाल शासन लगा दिया गया है. यहां कोई भी पार्टी अपने बूते पर सरकार बनाने की हालत में नहीं है. इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कोई भी सरकार उनकी पार्टी के समर्थन के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू कश्‍मीर में खंडित जनादेश के बाद वहां राज्यपाल शासन लगा दिया गया है. यहां कोई भी पार्टी अपने बूते पर सरकार बनाने की हालत में नहीं है. इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कोई भी सरकार उनकी पार्टी के समर्थन के बगैर नहीं बन सकती.

शाह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी ने वहां कभी 12 से अधिक सीटें नहीं जीती हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘हालिया चुनावों में, हमने जम्मू कश्मीर के अस्तित्व में आने के बाद से पहली बार 25 सीटें जीतीं.’’उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में चुनावों में असामान्य राजनीतिक स्थिति के कारण हम सरकार नहीं बना सके लेकिन परिणाम दिखाते हैं कि हमारे बगैर कोई भी सरकार नहीं बन सकती.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola