स्टालिन ने तमिल उपन्यासकार का समर्थन किया

Published at :17 Jan 2015 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
स्टालिन ने तमिल उपन्यासकार का समर्थन किया

चेन्नई : अपने उपन्यासों पर विवाद पैदा होने के बाद साहित्य जगत से खुद को अलग करने वाले तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन का समर्थन करते हुए द्रमुक नेता एमके स्टालिन ने कहा कि इस लेखक को असहिष्णु लोग निशाना बना रहे हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, तमिल उपन्यासकार और लेखक […]

विज्ञापन

चेन्नई : अपने उपन्यासों पर विवाद पैदा होने के बाद साहित्य जगत से खुद को अलग करने वाले तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन का समर्थन करते हुए द्रमुक नेता एमके स्टालिन ने कहा कि इस लेखक को असहिष्णु लोग निशाना बना रहे हैं.

उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, तमिल उपन्यासकार और लेखक पेरुमल मुरुगन को असहिष्णु लोगों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जिन्हें कट्टरपंथियों से प्रेरणा और समर्थन मिल रहा है. उनका एकमात्र लक्ष्य शांति एवं स्वतंत्रता से प्रेम करने वाले तमिलनाडु के नागरिकों के बीच दरार पैदा करना है. गौरतलब है कि मुरुगन की प्रतिक्रिया से साहित्य जगत स्तब्ध रह गया था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस छिड गई.

https://www.facebook.com/MKStalin/posts/402009886625554:0
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola