एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

Published by :Amitabh Kumar
Published at :09 May 2026 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
New CDS and Navy Chief News

एन एस राजा सुब्रमणि और कृष्णा स्वामीनाथन (गोल घेरे में) एएनआई की तस्वीर

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि देश के नए CDS बनाये गये हैं. वहीं, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

सरकार ने शनिवार (9 मई) को लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का अगला CDS नियुक्त किया. साथ ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना का नया प्रमुख चुना गया. दोनों ही नियुक्तियां सशस्त्र बलों के शीर्ष नेतृत्व में अहम बदलाव मानी जा रही हैं.

मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वे यह जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सैन्य मामलों के विभाग में भारत सरकार के सचिव के रूप में भी काम करेंगे. मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, जिसके बाद सुब्रमणि पद संभालेंगे.

फिलहाल एन एस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक आर्मी के वाइस चीफ रह चुके हैं. वहीं मार्च 2023 से जून 2024 तक उन्होंने सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-चीफ के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है. उनकी नियुक्ति को सेना के अनुभव और नेतृत्व के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.

कृष्णा स्वामीनाथन 31 मई को नया पद संभालेंगे

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला चीफ ऑफ नेवल स्टाफ नियुक्त किया गया है. वे फिलहाल मुंबई में वेस्टर्न नेवल कमांडर हैं और 31 मई को नया पद संभालेंगे. उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा. स्वामीनाथन 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और कम्युनिकेशन व इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के एक्सपर्ट माने जाते हैं. उन्होंने खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी, ब्रिटेन के श्रिवेनहैम स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, करंजा के कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर और अमेरिका के न्यूपोर्ट स्थित यूएस नेवल वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola