ED Raid: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई लोगों के ठिकानों पर ईडी का छापा

Updated:
विज्ञापन

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी का छापा (सांकेतिक तस्वीर)

ED Raid: ईडी की टीम ने आज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की. जानें जांच एजेंसी के अधिकारी ने क्या बताया.

विज्ञापन

ED Raid: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में आप मंत्री संजीव अरोड़ा समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित संजीव अरोड़ा के आधिकारिक आवास पर तलाशी ले रही है. इसके लिए ईडी की बड़ी टीम मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई

ईडी अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए. यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई.

यह भी पढ़ें : आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे. अरोड़ा ने उस समय कहा था कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी.

ईडी ने 2024 में भी छापेमारी की थी

ईडी ने 2024 में भी लुधियाना पश्चिम से विधायक अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की थी. मामला औद्योगिक जमीन के कथित गलत इस्तेमाल और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा था. उस वक्त अरोड़ा राज्यसभा सांसद थे.

चुनाव से पहले राज्यों में ईडी-सीबीआई भेजना बीजेपी की रणनीति : चीमा

पंजाब मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ईडी की छापेमारी पर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले राज्यों में ईडी-सीबीआई भेजना बीजेपी की रणनीति है. आम आदमी पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनता ऐसे कदमों का करारा जवाब देगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola