उच्चतम न्यायालय ने मरीन लातोरे की अपील दूसरी पीठ को भेजी

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2012 में भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले के आरोपी दो इतालवी मरीनों में से एक मासिमिलियानो लातोरे की इटली में प्रवास की अवधि बढाए जाने संबंधी अपील को आज दूसरी पीठ को भेज दिया. लातोरे ने स्वास्थ्य आधार पर इटली में अपने प्रवास की अवधि में विस्तार की […]
लातोरे ने स्वास्थ्य आधार पर इटली में अपने प्रवास की अवधि में विस्तार की अपील की है. भारत के प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा,‘‘हमने पूर्व में कुछ आपत्तियां और कुछ टिप्पणियां की थीं. ऐसे में हमारे लिए इस अपील पर सुनवाई करना उचित नहीं है.’’
अदालत ने कहा था कि वे इस प्रकार की छूट हासिल नहीं कर सकते.यहां 31 अगस्त को दिल का दौरा पडने के बाद लातोरे को शीर्ष अदालत ने पिछले वर्ष चिकित्सा उपचार तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए 12 सितंबर को इटली जाने की इजाजत दी थी. बाद में लातोरे ने आठ जनवरी को होने वाले दिल के आपरेशन के आधार पर प्रवास अवधि को बढाए जाने की अपील की थी जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




