27 January Top 20 News: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, यूजीसी विवाद पर अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 20 खबरें


27 January Top 20 News: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारत ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. जिसमें ब्रह्मोस, अपाचे, धनुष, राफेल और सुखोई ने अपना दम दिखाया. इधर यूजीसी नियम में नये बदलाव और शंकराचार्य के अपमान का आरोप लगाकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें यहां क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. 77th Republic Day 2026: सेना, युवा, ब्रह्मोस, अपाचे, धनुष, राफेल, सुखोई की परेड, कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत
भारत ने 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस बनाया. इसी दिन साल 1950 में देश का संविधान पूरी तरह लागू हुआ था. इस बार समारोह का मुख्य विषय ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखा गया है. रिपब्लिक डे की सबसे बड़ी हाईलाइट- राजपथ (कर्तव्य पथ) पर होने वाली भव्य परेड की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से हुई, जबकि टीवी पर यह 10:30 बजे से ब्रॉडकास्ट हुआ. इस वर्ष की परेड में देश की संस्कृति, सैन्य शक्ति और विविधता को दिखाते हुए कुल 30 झांकियाँ (टेबलॉ) पेश की गईं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. गणतंत्र दिवस परेड में राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर बवाल, कांग्रेस ने बताया LOP का अपमान
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाए जाने पर विवाद बढ़ गया है. कांग्रेस ने इसे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष का अपमान बताया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन पर गरमाया मुद्दा, मुस्लिम संगठन ने जताई आपत्ति
उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में अब गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित हो जाएगा. हालांकि, चार धामों में से एक यमुनोत्री मंदिर समिति ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इस विषय पर आम सहमति बना ली है और जल्द ही इस पर बोर्ड की बैठक में निर्णय ले लिया जाएगा जबकि गंगोत्री मंदिर समिति ने निर्णय कर लिया है. इधर यह मुद्दा अब गरमाता जा रहा है. इसपर मुस्लिम संगठन का रिएक्शन भी आने लगा है. तो आइये जानते हैं उनकी क्या प्रतिक्रिया है? पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. आ गया बंगाल चुनाव 2026 का इलेक्शन शेड्यूल? कौन करवा रहा है ऑनलाइन वोटिंग? सच क्या है?
पश्चिम बंगाल में अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. चुनाव आयोग एसआईआर में व्यस्त है और वोटिंग लिस्ट अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है. जब तक फाइनल वोटर लिस्ट जारी नहीं हो जाता, तब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती. लेकिन, बंगाल में एक वेबसाइट ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. ऑनलाइन वोटिंग भी चल रही है. आखिर क्या है इसका सच! पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. कौन हैं अग्निहोत्री जिसने UGC नियम में बदलाव और शंकराचार्य के अपमान पर दिया इस्तीफा, सियासी पारा चढ़ा
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अब इस मामले को लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है. विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. फैशन इंडस्ट्री में ब्राइट फ्यूचर, BTech Textile Engineering में शानदार प्लेसमेंट
एक समय था जब Textile Engineering को पुरानी और सीमित स्कोप वाली ब्रांच माना जाने लगा था. लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. फैशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग के मेल ने BTech Textile Engineering को फिर से चर्चा में ला दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. काली राख में जली हुई चमड़ी की गंध, आनंदपुर के गोदाम में कुछ नहीं बचा
आनंदपुर के नाज़िराबाद स्थित गोदाम में मुख्य रूप से सूखा, पैकेटबंद खाद्य पदार्थ रखा जाता था. वहां कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें भी थीं. दमकल अधिकारियों ने बताया कि इलाके में कुल दो दमकलकर्मी मौजूद थे. एक मोमो फैक्ट्री और उसके बगल में एक डेकोरेटर्स का गोदाम-भंडार. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. मादुरो को पकड़ने के लिए US ने कौन सा हथियार चलाया था? ट्रंप ने बताया नाम, फिर कहा- ज्यादा बताने की इजाजत नहीं
अमेरिका ने वेनेजुएला में सीधी सैन्य कार्रवाई करते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया था, उसके बारे में तरह-तरह की बातें की गई. अब डोनाल्ड ट्रंप ने इस हथियार के बारे में थोड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बस इसका नाम बताया, इसके बाद कहा कि इससे ज्यादा नहीं बता सकता. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. Heavy Rain Alert: 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश, 31 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26-28 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी, 27 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. Republic Day: फिर चर्चा में पीएम मोदी का साफा, गणतंत्र दिवस पर पीएम के लुक की हो रही चर्चा
गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास लुक की चर्चा हो रही है. उनका साफा फिर से ट्रेंड में है. प्रधानमंत्री मोदी की कर्तव्य पक्ष पर जैसे ही एंट्री हुई, लोगों का ध्यान उनके साफे पर टिक गई. पीएम सुनहरे रंग की मोर पंख की आकृति की कढ़ाई वाला गहरे मरून रंग का साफा पहने नजर आए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. Republic Day 2026: इंडियन आर्मी के सबसे खास दोस्तों वाली टुकड़ी, गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार लिया हिस्सा
Republic Day 2026 Parade: भारत का 77वें रिपब्लिक डे परेड इस बार अपने साइलेंट वॉरियर्स की वजह से काफी खास रहा. इंडियन आर्मी के सबसे कठिन माहौल में सबसे खास सहयोगी इस बार की परेड में शामिल हुए. इसके साथ ही भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ट्राई सर्विसेज की काबिलियत को भी इस बार की परेड में दिखाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. प्रभात खबर की मुहिम का असर, मिल गया साहिबगंज का बिछड़ा हुआ लाडला बजरंगी, 20 दिनों बाद घर में लौटी रोशनी
प्रभात खबर की मुहिम ‘हर बच्चा अपने घर लौटे’ का बड़ा असर हुआ है! साहेबगंज का मासूम बजरंगी 20 दिनों बाद सुरक्षित अपने परिवार से मिला. ट्रेन छूटने की वजह से बिछड़े इस बच्चे की तलाश के लिए प्रभात खबर की SIT और ग्रामीणों ने मिलकर काम किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. बिहार में गणतंत्र दिवस पर स्कूल में आपत्तिजनक नारेबाजी, छात्रों ने दी गवाही, शिक्षक मंसूर आलम गिरफ्तार
बिहार के सुपौल जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शिक्षक को विवादित नारेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम ने ध्वजारोहण के दौरान कथित तौर पर जिन्ना के समर्थन में नारे लगाए थे. छात्रों की गवाही और हेडमास्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. गुरुजी के सम्मान पर छिड़ी सियासी बहस, पप्पू यादव का तीखा हमला- ‘आदिवासी अस्मिता को कम आंक रही केंद्र सरकार’
झारखंड के दिग्गज नेता शिबू सोरेन को पद्म भूषण दिए जाने पर सियासत गरमा गयी है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए ‘भारत रत्न’ की मांग की है, वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने इसे भावनात्मक पल बताते हुए केंद्र का आभार जताया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा वर्ल्ड कप, राजीव शुक्ला बोले- आखिरी वक्त पर शेड्यूल बदलना मुश्किल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. क्रिकेट के मैदान से बांग्लादेश का पत्ता कट गया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम ने ले ली है. इस बड़े बदलाव पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ किया है कि भारत ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया था, लेकिन आखिरी समय में पूरे वर्ल्ड कप का शेड्यूल बदलना बहुत मुश्किल काम था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. कीवी खिलाड़ी को हुआ शक, बीच मैदान चेक किया सूर्या का बल्ला, T20 वर्ल्ड कप से पहले लौटी पुरानी लय
गुवाहाटी में भारत की शानदार जीत के बाद एक बहुत ही मजेदार नजारा देखने को मिला. मैच खत्म होने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल दौड़कर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास पहुंचे. मिचेल ने मजाक-मजाक में सूर्या का बल्ला उठाया और उसे बड़े गौर से देखने लगे. ऐसा लग रहा था जैसे वो चेक कर रहे हों कि इस बल्ले में कोई खास स्प्रिंग तो नहीं लगी है या फिर यह उस खिलाड़ी का जादू है जो बल्ले से कुछ भी कर सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. Ranji Trophy: बिहार ने मणिपुर को 568 रनों से रौंदा, शान से एलीट ग्रुप में की वापसी
बिहार की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल में इतिहास रच दिया है. पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 568 रनों के विशाल अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस धमाकेदार जीत के साथ ही बिहार ने एलीट ग्रुप में अपनी वापसी पक्की कर ली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. अब पैन कार्ड पर्स में रख कर घूमने की जरूरत नहीं, फोन में रहेगा आपका e-PAN, जानें कैसे करें डाउनलोड
e-PAN आपके फिजिकल PAN कार्ड की ही डिजिटल कॉपी होती है. अगर आपके पास पहले से PAN कार्ड है, तो बस उसी PAN नंबर की मदद से आप Protean Income Tax Portal से आसानी से e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. Border 3: ‘बॉर्डर 2’ की बंपर सफलता के बाद फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर लगी मुहर? भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी
बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के बाद भूषण कुमार और अनुराग सिंह फिर से साथ काम करने को तैयार हैं. क्या बॉर्डर 3 को मिल गई है हरी झंडी? जानिए पूरी डिटेल. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. Budget 2026: कॉर्पोरेट टैक्स रहेगा स्थिर, लेकिन नौकरीपेशा को मिल सकती है बड़ी ‘सैलरी वाली’ खुशखबरी
Budget 2026 में रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर सबसे ज्यादा फोकस रहने की उम्मीद है. सर्वे के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कैपेक्स (Capex) और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देंगी. साथ ही, महंगाई काबू में रहने और सैलरी क्लास को टैक्स में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए