Border 3: 'बॉर्डर 2' की बंपर सफलता के बाद फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर लगी मुहर? भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jan 2026 3:40 PM
बॉर्डर 3, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 3: बॉर्डर 2 की शानदार सफलता के बाद भूषण कुमार और अनुराग सिंह फिर से साथ काम करने को तैयार हैं. क्या बॉर्डर 3 को मिल गई है हरी झंडी? जानिए पूरी डिटेल.
Border 3: फिल्ममेकर भूषण कुमार इन दिनों अपनी नई रिलीज ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता से बेहद खुश हैं. टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही दुनियाभर में ₹145.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है.
खास बात यह है कि यह भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग सिंह का पहला साथ में किया गया प्रोजेक्ट है. इस सफल शुरुआत के बाद दोनों के बीच आगे भी साथ काम करने की प्लानिंग शुरू हो चुकी है. इसी बीच भूषण कुमार ने ‘बॉर्डर’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइये सबकुछ बताते हैं.
बॉर्डर 3 हुई कंफर्म?
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है. लगभग 30 साल बाद किसी कहानी को वापस लाकर इतना प्यार मिलना बड़ी बात है. ऐसे में इसे आगे बढ़ाना बिल्कुल स्वाभाविक है.”
हालांकि, भूषण कुमार ने यह भी साफ किया कि अगला प्रोजेक्ट तुरंत बॉर्डर 3 नहीं होगा. उन्होंने बताया कि बॉर्डर 2 से पहले जिस फिल्म पर उनकी और अनुराग सिंह की बातचीत हुई थी, अब उसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा. वह कहते हैं, “हम दोनों कंपनियों के बीच एक जॉइंट वेंचर कर रहे हैं. अनुराग इसे डायरेक्ट करेंगे और यह कुछ नया होगा.”
सही समय पर होगी बॉर्डर फ्रेंचाइजी की वापसी
भूषण कुमार के मुताबिक, बॉर्डर 3 को सही समय पर ही फ्लोर पर लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले नए प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा और उसके बाद दोबारा बॉर्डर की दुनिया में वापसी होगी.
बॉर्डर 2: एक स्पिरिचुअल सीक्वल
अनुराग सिंह की निर्देशित बॉर्डर 2, साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी
23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने भारत में अब तक ₹121 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है.
यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Box Office Collection: ओपनिंग वीकेंड में बंपर उछाल, ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










