रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘धुरंधर 2’, एडवांस बुकिंग में हुई धुआंधार कमाई
धुरंधर 2, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही फिल्म धुरंधर 2 के पेड़ प्रीव्यू शो के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 19 मार्च को पैन-इंडिया रिलीज होगी.
Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनकी पिछली हिट फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को इसके कुछ खास पेड प्रीव्यू शो रखे गए, जिनके लिए टिकट बुकिंग शुरू होते ही तेजी से बिकने लगी. लिमिटेड शो के बावजूद दर्शकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिली और फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर ली.
प्रीव्यू शो में 4 लाख से ज्यादा टिकट बिके
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू शो के लिए पूरे भारत में 4 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 21.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है और करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा फिल्म के दूसरे भाषाओं के वर्जन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. तेलुगु वर्जन से लगभग 22 लाख रुपये और तमिल वर्जन से करीब 27 लाख रुपये की कमाई हुई है. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की औसत टिकट कीमत भारत में लगभग 414 रुपये बताई जा रही है.
पहले दिन रिकॉर्ड कलेक्शन की उम्मीद
फिल्म की अभी तक की प्री-सेल को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
पहले पार्ट को मिली जबरदस्त सफलता
धुरंधर पिछले साल दिसंबर में सिनेमा में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसने देशभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया. धुरंधर 2 में कहानी भारतीय जासूस हमजा की है, जिसे जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है.
यह भी पढ़ें- द केरला स्टोरी 2: 13वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन, क्या सिनेमाघरों में बनी हुई है पकड़?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










