Border 2 Worldwide Box Office Collection: ओपनिंग वीकेंड में बंपर उछाल, ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में की छप्परफाड़ कमाई

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jan 2026 2:34 PM

विज्ञापन

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Collection Worldwide: अनुराग सिंह की निर्देशित वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने तीन दिनों में कितना कमाया, आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

विज्ञापन

Border 2 Worldwide Box Office Collection: देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री ली है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग वीकेंड में ही ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स की निर्मित इस बिग-बजट फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध और ऐतिहासिक लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है. खास बात है कि इसका पहला भाग ‘बॉर्डर’ (1997) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था और आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है. ऐसे में अब ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (भारत)

फिल्म को पहले दिन कुछ मॉर्निंग शो कैंसिल होने का असर झेलना पड़ा, इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन ₹30 करोड़ की ओपनिंग ली. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और शनिवार को इसने ₹36.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने तीसरे दिन ₹54.50 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की. इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन भारत में कुल ₹121 करोड़ नेट और ₹145.20 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच गया.

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk report

ग्लोबल लेवल पर भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा कायम है. फिल्म ने Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 172.20 करोड़ की कमाई की.

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह जल्द ही ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और रिपब्लिक डे के मौके पर ₹250 करोड़ के करीब पहुंचने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें- Dharmendra Padma Vibhushan: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण 2026, लिस्ट में ये 4 नाम भी शामिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola