नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों का ऐलान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2015 5:37 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों का एलान कर दिया गया है. अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर इसमें अहम भूमिका निभायेंगे यह तो पहले ही साफ था. उपाध्यक्ष के रूप में जाने माने अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया को चुना गया है. इसके अलावा इसमें सदस्यों के रूप में विवेक […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्यों का एलान कर दिया गया है. अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर इसमें अहम भूमिका निभायेंगे यह तो पहले ही साफ था. उपाध्यक्ष के रूप में जाने माने अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया को चुना गया है.
इसके अलावा इसमें सदस्यों के रूप में विवेक देबरॉय, वीके सास्वत, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, राधामोहन सिंह को चुना गया है वहीं विशेष सदस्य के रूप में नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और थावरचंद गहलोत को शामिल किया गया है. इस घोषणा के बाद नीति आयोग तेजी से काम करना शुरू कर देगा. नीति आयोग के निर्माण को लेकर भाजपा को विपक्षी पार्टियों का विरोध भी सामना करना पड़ा है. ऐसे में सरकार नीति आयोग के सदस्यों की घोषणा के बाद काम में तेजी लाने की कोशिश करेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




