23 October Top News: तमिलनाडु में भारी बारिश…दिल्ली की हवा जहरीली, बिहार चुनाव में उतरेंगे पीएम मोदी, एक क्लिक में पढ़ें गुरुवार की टॉप 20 खबर

टॉप 20 खबरें
23 October Top News: चक्रवात की वजह से तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी है. अंडमान निकोबार में भी भारी बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब हो चुका है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर से बिहार चुनाव में उतरने वाले हैं. इसी तरह की 20 टॉप खबरों को हम यहां शेयर कर रहे हैं, जिसे एक बार में पढ़ा जा सकता है.
1. दिल्ली की हवा जहरीली, सांस लेना मुश्किल
दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हवा में धूल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए GRAP-2 लागू कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. चक्रवात का दिखने लगा असर, तमिलनाडु में बारिश का तांडव, कई इलाके जलमग्न
तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश से कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और कुछ जिलों में धान की फसल डूब गई है. इसके अलावा जलभराव के बाद विल्लुपुरम बस स्टैंड पर यात्री फंस गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत का राज खोलेगी SIT
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है. मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. सम्राट, तेजस्वी समेत 14 मंत्रियों की किस्मत इस दिन EVM में होगी कैद
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ नीतीश कैबिनेट के 14 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद होगी. इन मंत्रियों में सबसे ज्यादा बीजेपी के कोटे से हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में प्रचार के लिए PM मोदी और गृहमंत्री का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीख
Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी ने अब अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में बिहार में कई बड़ी रैलियां करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. Bihar Election 2025: लगातार विवादों में घिर रहे तेजस्वी के “चाणक्य”, परिवार के बाद पार्टी नेताओं के निशाने पर संजय
Bihar Elections 2025: राजद के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के सबसे खास सलाहकार निशाने पर हैं. पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि लालू यादव के आश्वासन के बाद भी पैसा ना देने की वजह से संजय यादव ने उनका टिकट कटवा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. बीच चुनाव स्टार प्रचारक ने लालू-तेजस्वी को दिया झटका, RJD को छोड़ BJP का थामा दामन
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी यादव को तगड़ा झटका लगा है. RJD के स्टार प्रचारक और पूर्व विधायक अनिल सहनी ने पार्टी छोड़ दी है. सहनी बुधवार को पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. Chirag Paswan: विराग ने बताया, कब बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? खुद बताया कब लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA के मजबूत साझेदार हैं. उन्होंने सरकार में शामिल होने का ऐलान किया और 2030 में मुख्यमंत्री बनने का टारगेट तय किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. लालू-तेजस्वी से मुलाकात के बाद क्या बोले अशोक गहलोत? सीट बंटवारे की गुत्थी सुलझाने पहुंचे हैं पटना
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की एकता पर खतरा मंडरा रहा है. 8 से अधिक सीटों पर सहयोगी दलों के आमने-सामने आने से संकट गहरा गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई Bill Gates की एंट्री
पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स की एंट्री होने वाली है. इसकी पुष्टि शो की लीड स्टार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की है. पूरी खबर यहां पढ़ें
11. Thamma ने Worldwide रचा इतिहास, ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ से ‘स्त्री’ तक, इन फिल्मों की ओपनिंग को दिया धोभी पछाड़
आदित्य सरपोतदार की निर्देशित ‘थामा’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. दिवाली के मौके का फायदा उठाते हुए फिल्म ने भारत में ₹25.11 करोड़ नेट (₹30 करोड़ ग्रॉस) और वर्ल्डवाइड स्तर पर शानदार ओपनिंग दर्ज की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. क्या Google Chrome और Perplexity Comet से बेहतर है OpenAI का नया AI Browser ChatGPT Atlas?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में क्रांति लाने के बाद, OpenAI ने अब वेब ब्राउजर की दुनिया में एंट्री कर ली है. कंपनी ने पेश किया है ChatGPT Atlas, जो AI-संचालित एक स्मार्ट वेब ब्राउजर है. इसका मकसद है- यूजर्स को ऐसा ब्राउजिंग एक्सपीरियंस देना, जिसमें उन्हें टैब बदलने या कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत ही न पड़े. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. Samsung Galaxy XR हुआ लॉन्च: Android XR वाला दुनिया का पहला हेडसेट, AI और 3D दुनिया का कमाल!
सैमसंग ने टेक की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. कंपनी ने पेश किया है Samsung Galaxy XR, जो Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला दुनिया का पहला हेडसेट है. यह डिवाइस वर्चुअल (VR) और रियल वर्ल्ड (AR) दोनों को मिलाकर एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस देता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. Neeraj Chopra बनें लेफ्टिनेंट कर्नल
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 22 अक्तूबर बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित पिपिंग समारोह में स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का चमचमाता प्रतीक चिन्ह प्रदान किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. 38 साल की उम्र में किया टेस्ट डेब्यू, पहले ही मैच में चटकाए 6 विकेट, पाकिस्तानी स्पिनर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहीे है. पहला टेस्ट जीतने के बाद पाकिस्तान ने एक बेहद अनुभवी स्पिनर आसिफ अली को टीम में शामिल किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. अपने दम पर भारत को आर्थिक महाशक्ति बना सकता है बिहार, जमुई में दबा है विकास का बड़ा खजाना
बिहार के जमुई, गया और नवादा जिलों में दबा 222.88 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क का खजाना राज्य और भारत की आर्थिक समृद्धि के लिए बड़ा अवसर है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. GST Reforms: पश्मीना से लेकर खुबानी तक सब सस्ता, जीएसटी दरों में कटौती के बाद बदल रहा लद्दाख
लद्दाख में हालिया जीएसटी कटौती ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है. पश्मीना, नमदा कालीन, खुबानी, याक डेयरी और लकड़ी शिल्प जैसे उत्पादों पर टैक्स घटने से कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमों को राहत मिली है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. NEET UG सीट अलॉटमेंट राउंड 3 का रिजल्ट जारी, mcc.nic.in पर करें चेक
नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नीट यूजी के लिए तीयरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. दो साल कमरे में कैद, हौसले ने बना दिया रेखा को IAS, ऑनलाइन क्लास से UPSC में गाड़ा झंडा
यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए हर साल हजारों की संख्या में छात्र दिल्ली जाते हैं. लाखों की फीस भरते हैं और फिर भी कई साल प्रयास करते रहते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. 2030 तक 9 लाख से ज्यादा मौतें! खतरनाक बीमारी के लिए विशेषज्ञों ने चेताया
दुनिया के सबसे बड़े मलेरिया फंडिंग एजेंसी की चेतावनी. अगर अब मलेरिया पर निवेश नहीं किया गया, तो 2030 तक 9,90,000 लोग मर सकते हैं, जिनमें 7,50,000 बच्चे शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










