Cyclone Tracker: चक्रवात का दिखने लगा असर, तमिलनाडु में बारिश का तांडव, कई इलाके जलमग्न- बहुत भारी बारिश का अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Oct 2025 4:48 PM
चेन्नई में सड़कें जलमग्न
Cyclone Tracker: तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश से कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और कुछ जिलों में धान की फसल डूब गई है. इसके अलावा जलभराव के बाद विल्लुपुरम बस स्टैंड पर यात्री फंस गए.
Cyclone Tracker: दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना निम्न दाब क्षेत्र एक अवदाब में परिवर्तित हो गया है और अगले 24 घंटे के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर/उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है.
तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम पर बना एक और निम्न दाब क्षेत्र ( low pressure area) उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है तथा अगले 12 घंटे के दौरान इसके अवदाब (Depression) में परिवर्तित होने से और अधिक बारिश का अनुमान है.
तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी
चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तंजावुर, तिरुवरुर, मयिलादुथुराई और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा कि एक निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है जो गहन दाब क्षेत्र में तब्दील हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Heavy Rain: चक्रवात का असर, 23,24,25,26 और 27 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान का अलर्ट
चेन्नई में तीन बांधों से छोड़े गए पानी
चेन्नई में, जल संसाधन विभाग ने तीन जलाशयों से अतिरिक्त पानी छोड़ने की घोषणा की क्योंकि जल स्तर तेजी से जलाशय चरम सीमा की ओर बढ़ रहा है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोग घबराएं नहीं. चेम्बरमबक्कम, पुझल और पूंडी जलाशयों से पानी समुद्र में छोड़ा जाना शुरू हो चुका है.’’ उन्होंने कहा कि अगर बहुत भारी बारिश भी होती है, तो भी छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा सीमित रहेगी और यह सुरक्षित रूप से समुद्र तक पहुंच जाएगा.
जलाशय में जलस्तर खतरे के निशान के पार
चेन्नई में, 35 फुट क्षमता वाले पूंडी जलाशय में 78.49 प्रतिशत जल संग्रहण हो चुका है, जबकि 18.86 फुट की पूर्ण क्षमता वाले चोलावरम में 42.37 प्रतिशत जल है। 21.2 फुट क्षमता वाली रेड हिल्स (पुझल झील) में जलस्तर 83.18 प्रतिशत तक पहुंच गया है जबकि 24 फुट ऊंचे चेम्बरमबक्कम बांध में 77.23 प्रतिशत जल है. वीरनम और थेरवॉय कंडीगई में जल स्तर क्रमशः 24 फुट और 36.6 फुट की अपनी पूर्ण क्षमता के मुकाबले 77.23 प्रतिशत और 86 प्रतिशत तक पहुंच गया है. भारी बारिश के कारण राज्य के सबसे बड़े मेट्टूर बांध समेत विभिन्न जलाशयों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है. मेट्टूर बांध का जलस्तर चरम सीमा पर पहुंच गया है.
बस स्टैंड पर जलभराव से यात्री फंसे
तेज बारिश के कारण विल्लुपुरम नए बस स्टैंड पर जलभराव हो गया, जिसकी वजह से यात्री फंस गए. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्देश के बाद, ग्रेटर चेन्नई निगम (जीसीसी) ने शहर में बारिश से प्रभावित 1.46 लाख लोगों के लिए 106 जगह पर भोजन तैयार करने और परोसने का प्रबंध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










