हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन भयंकर बारिश की चेतावनी: रेड अलर्ट जारी, प्रशासन मुस्तैद

Updated:
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश का ड्रोन व्यू, फोटो एएनआई

हिमाचल प्रदेश का ड्रोन व्यू, फोटो एएनआई

Very Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट और शिमला जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट सोमवार 20 जुलाई से अगले तीन दिनों के लिए है और इसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, बहुत भारी बारिश का मतलब एक दिन में 115.6 से 204.5 मिमी के बीच बारिश है, जबकि अत्यधिक भारी बारिश का मतलब 204.5 मिमी से अधिक बारिश है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain Warning: मौसम विभाग ने सोमवार (20 जुलाई) के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए तथा मंगलवार (21 जुलाई) के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.

इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश

मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने सभी उपायुक्तों को जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखने, भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ और बादल फटने की आशंका वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. उपायुक्तों को त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी), राज्य और राष्ट्रीय आपदा मोचन बलों (एसडीआरएफ, एनडीआरएफ), होमगार्ड, अग्निशमन सेवाओं, पुलिस और एम्बुलेंस को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारी भोजन, पीने के पानी, दवाओं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन योजनाओं और संसाधनों की सूची की भी समीक्षा कर रहे हैं.


भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

लगातार हो रही बारिश के बीच, भट्टी हट्टी (कुमनाला) और दुर्गेठी के पास भूस्खलन और मलबा जमा होने के कारण पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है. चंबा-शिमला राजमार्ग (सिहुंता होकर) पर पनियाला नाले के पास भी भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़क बंद हो गई है.

धर्मशाला में 84.3 मिमी बारिश

शनिवार शाम से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो रही है, जिसमें धर्मशाला में 84.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद कांगड़ा में 61.1 मिमी, पांवटा साहिब में 33 मिमी, पालमपुर में 27.1 मिमी, भटियात में 22.2 मिमी और जोत में 20 मिमी बारिश हुई.


ये भी पढ़ें: मानसून का प्रकोप, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और नागालैंड में भारी तबाही, 16 की मौत


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola