मौसम : झारखंड में येलो, बिहार में ऑरेंज अलर्ट, जानें और कहां होगी मूसलाधार बारिश

Updated:
विज्ञापन
मौसम की जानकारी (File Photo)

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 20 से 25 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 से 23 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में, 20 से 24 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, 20 से 25 जुलाई के दौरान मध्य भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20 से 21 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि 22 से 25 जुलाई के दौरान यहां बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं. विदर्भ में 20-21 जुलाई और फिर 22 से 24 जुलाई के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने बताया कि सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि 21 से 23 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य की राजधानी कोलकाता में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग का प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं, रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

बिहार में ऑरेंज अलर्ट

20 जुलाई को बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद व अरवल समेत पश्चिमी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट है. इन इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. दूसरी ओर, सीमांचल और पूर्वी बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया जैसे जिलों में फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, हालांकि यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आने वाले दिनों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इसके बाद 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी मानसून सक्रिय होगा, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं, 23 से 28 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में व्यापक और अच्छी बारिश होने के आसार हैं.


दिल्ली का मौसम
दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 जुलाई को दिल्ली में मौसम बदला हुआ रहेगा. इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दोपहर और शाम के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन