सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ अपडेट: डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है उनकी स्थिति

Updated:
विज्ञापन

सोनम वांगचुक, फोटो पीटीआई

Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की सेहत पर ताजा हेल्थ अपडेट जारी किया गया है. डॉक्टरों ने बताया, वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है. लेकिन अभी भी उन्हें लगातार मेडिकल निगरानी में रखने की जरूरत है. अस्पताल प्रशासन उनकी सेहत पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

Sonam Wangchuk Health Update: सफदरजंग अस्पताल में मेडिसिन विभाग की हेड, डॉ प्रो मनीषा ठाकुर ने उनका ताजा हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि वांगचुक की सेहत में पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है.

विज्ञापन

ब्लड पैरामीटर्स में सुधार, लेकिन खतरा टला नहीं

डॉ मनीषा ठाकुर ने बताया, "सोनम वांगचुक वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और कल से ही उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है. राहत की बात यह है कि अभी उनके जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स (Vital Parameters) स्थिर हैं और कल के मुकाबले उनके ब्लड पैरामीटर्स में भी थोड़ा सुधार देखने को मिला है."


AIIMS और सफदरजंग के डॉक्टरों की स्पेशल टीम तैनात

सोनम वांगचुक के इलाज के लिए देश के टॉप डॉक्टरों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम बनाई गई है. डॉ ठाकुर के मुताबिक, इस टीम में एम्स (AIIMS) दिल्ली और वीएमएमसी, सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं. दोनों ही अस्पतालों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानना है कि लंबे समय तक उपवास करने की वजह से उनके शरीर पर काफी तनाव पड़ा है, इसलिए उन्हें चौबीसों घंटे कड़ी मेडिकल देखरेख की सख्त जरूरत है.

निगरानी क्यों है जरूरी?

लंबे अनशन के खतरों पर बात करते हुए डॉ ठाकुर ने कहा, "जब कोई लंबे समय तक उपवास करता है, तो यह शरीर के लिए एक बड़ा तनाव होता है. इससे शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है और कई तरह की मेडिकल दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं. ऐसी स्थिति में समय रहते परेशानियों का पता लगाना बेहद जरूरी है, जो कि केवल चौबीसों घंटे की कड़ी निगरानी से ही संभव है. अगर कोई समस्या सामने आती है, तो हमारी टीम तुरंत उसका इलाज शुरू कर देगी."

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, सफदरजंग में ही जारी रहेगा इलाज

ये भी पढ़ें: स/ंसद सत्र से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट: धारा 163 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने और प्रदर्शन पर रोक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola