20 जुलाई की टॉप 20 खबरें: आज से मानसून सत्र, संसद मार्च पर हाई अलर्ट, 'वंदे मातरम्' अपमान पर नए नियम

Updated:
विज्ञापन
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

20 July Top 20 News: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें कई अहम विधेयकों और विपक्ष के हंगामे की संभावना है. दूसरी ओर, सोनम वांगचुक की जगह उनकी पत्नी डॉ गीतांजलि आंग्मो ने तय किया है कि 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च प्रदर्शन का वो प्रतिनिधित्व करेंगी. वहीं संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जबकि 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान के मामलों पर सख्ती की तैयारी के बीच सरकार नए कानूनी पर विचार कर रही है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. संसद सत्र से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट: धारा 163 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने और प्रदर्शन पर रोक

20 July CJP Sansad March: संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. 20 जुलाई को CJP द्वारा संसद तक प्रस्तावित मार्च की खबरों के बीच दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस विरोध मार्च या जुलूस के लिए पुलिस से न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही प्रशासन द्वारा ऐसी कोई अनुमति दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. सोनम वांगचुक की जगह पत्नी गीतांजलि करेंगी संसद मार्च का नेतृत्व, कहा- डरी हुई है सरकार

20 July Sansad March : डॉ गीतांजलि आंग्मो ने तय किया है कि 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च प्रदर्शन में अपने पति और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का प्रतिनिधित्व करेंगी. उन्होंने दावा किया कि सरकार मार्च को लेकर डरी हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. वांगचुक की भूख हड़ताल से बदल सकती है संसद की सियासत, क्या विपक्ष जोड़ पाएगा बिखरी कड़ियां?

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन पर सरकार की कार्रवाई ने विपक्षी दलों को एक साथ ला दिया है, हालांकि सबसे अहम सवाल ये है कि यह मुद्दा संसद के मानसून सत्र में विपक्ष को एकजुट कर पाएगा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. 'वंदे मातरम्' का अपमान करने वालों की खैर नहीं; मानसून सत्र के पहले ही दिन कानून लाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

Parliament Monsoon Session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को सत्र के पहले दिन 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' में और संशोधन करने के लिए एक विशेष विधेयक संसद में पेश करेंगे. इस नए कानून के जरिए राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का अपमान करने या इसके गायन में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और इसे दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अदालत ने क्या कहा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को तोड़े जाने पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने जुलाई के अंत तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. यह फैसला 'लीप्स एंड बाउंड्स' कंपनी की याचिका पर सुना गया. जानें पूरा मामला और हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. कोलकाता में खुला देश का पहला अनूठा भाषा संग्रहालय ‘शब्दलोक’, अमित शाह ने किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में 'शब्दलोक' का उद्घाटन किया. यह भारत का पहला अनूठा भाषा संग्रहालय है. यह आधुनिक तकनीक से लैस है और देश की समृद्ध भाषाई विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. दाखिल-खारिज और जीएसटी में बदलाव की तैयारी, बिहार विधानसभा में आएंगे नए कानून, 24 जुलाई तक चलेगा मॉनसून सत्र

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल का 5 दिवसीय मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें जुआ प्रतिषेध और दाखिल-खारिज संशोधन समेत 13 अहम विधेयक पेश किए जाएंगे. इस सत्र में पहली बार विधायकों को शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ऑनलाइन देने की नई डिजिटल सुविधा दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. अनंत सिंह की जगह मोकामा से अब ये लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बाहुबली ने किया नाम का ऐलान

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनकी जगह बड़े बेटे अभिषेक सिंह मैदान में उतरेंगे. अभिषेक ने भी जनता के बीच रहकर काम करने और शिक्षा-स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. करोड़ों की लागत... फिर भी ताला! झारखंड के पतरातू लेक रिसॉर्ट में मंत्री जी के उद्घाटन के बाद भी क्यों मायूस हैं पर्यटक?

झारखंड का पतरातू लेक रिसॉर्ट, जो कभी अपनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता था, अब सरकारी उपेक्षा का शिकार है. करोड़ों की लागत से बनी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और बोट क्लब जैसी सुविधाएं बंद पड़ी हैं, जिससे पर्यटकों को भारी निराशा हो रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. झारखंड में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से 38% कम वर्षा; सिर्फ 18% क्षेत्र में हुई फसल

झारखंड में खरीफ सीजन 2026 पर सूखे का खतरा मंडरा रहा है. राज्य में सामान्य से 38% कम बारिश दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर धान की बुआई और रोपनी पर पड़ रहा है. विशेषकर पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. राम मंदिर चढ़ावा मामले पर संसद में संग्राम की तैयारी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले सदन में सत्ता पक्ष के साथ होगी बहस

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस अब इसे संसद में उठाने की तैयारी कर रही है. पार्टी ने बीजेपी पर आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. EarthquakeTremors: पेरू के एंडीज में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

Earthquake Tremors: पेरू के एंडीज क्षेत्र में शनिवार रात आए 5.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. भूकंप के कारण बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हुए और सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. मां को खोया, YouTube, Telegram से सेल्फ स्टडी, अमीषा बनीं BPSC ऑफिसर

BPSC Success Story Amisha Gautam: अमीषा गौतम ने BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को क्रैक किया है. उनका सेलेक्शन बिहार में Rural Development Officer (RDO) का पद पद हुआ है. अमीषा गौतम के लिए BPSC की यह सफलता आसान नहीं थी. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. तुमसे नहीं हो पाएगा…सुनने के बाद ट्रक ड्राइवर की बेटी ने क्रैक किया NEET

NEET Success Story: दरभंगा जिले की बेटी कायनात ने 3 बार असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी और NEET परीक्षा क्रैक कर लिया. उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं. आर्थिक चुनौतियों के बाद भी उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाया. आइए, जानते हैं कायनात की संघर्ष की कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. 2 से 5 साल के बच्चों के लिए Tesla की पैडल-लेस Bike लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

टेस्ला ने बच्चों के लिए अपनी पहली पैडल-लेस बैलेंस बाइक लॉन्च की है. यह 2 से 5 साल के बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई है और साइकिल चलाने की शुरुआती ट्रेनिंग देती है. जानिए इसकी कीमत, खूबियां और कब तक होगी डिलीवरी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Airtel 5G Hotspot: क्या अनलिमिटेड 5G डेटा अब हॉटस्पॉट पर नहीं चलेगा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एयरटेल के अनलिमिटेड 5G हॉटस्पॉट को लेकर वायरल दावों ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. जानिए क्या सचमुच डेटा शेयरिंग बंद हुई है, 300GB लिमिट क्या है और Jio-Vi की पॉलिसी क्या कहती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Nvidia CEO Jensen Huang की ब्लैक लेदर जैकेट 9.4 करोड़ रुपये में बिकी, अनुमान से 16 गुना ज्यादा मिली कीमत

Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग की पहचानी जाने वाली ब्लैक लेदर जैकेट रिकॉर्ड कीमत पर बिकी है. मशहूर ऑक्शन हाउस Sotheby's में 9.60 लाख डॉलर (करीब 9.4 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई यह जैकेट, युवा इनोवेटर्स की मदद के लिए दान की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. 8th Pay Commission : 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग से ₹18,000 बेसिक सैलरी हो सकती है ₹68,940? जानिए पूरा गणित

8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ी हैं, खासकर ₹69,000 न्यूनतम बेसिक वेतन और 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग को लेकर. जानें आयोग क्या कर रहा है और आगे क्या होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Ramayana: मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा… लक्ष्मण का किरदार मिलने पर इमोशनल हुए रवि दुबे

Ramayana: ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ही अपने किरदार चुनते हैं और उन्हें निभाने की ताकत भी वही देते हैं. मंच पर उन्होंने नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का हाथ जोड़कर आभार जताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. य19. हां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. सच्ची कहानियों के हैं शौकीन? तो देख डालें OTT पर ये 7 दमदार बॉलीवुड बायोपिक्स

अगर आप को बायोपिक फिल्में पसंद आती हैं, तो यह बेहतरीन फिल्में आप OTT पर देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट



विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola